मिजोरम में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और कैंसर अस्पताल के लिए मदद देगा जापान

मिजोरम। भारत और जापान ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और मिजोरम में एक सुपर स्पेशियलिटी कैंसर केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में आर्थिक मामलों के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में जापानी राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच नोटों का आदान-प्रदान हुआ।

जापान मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक प्रोजेक्ट (3) के लिए 30.755 अरब येन (1,728 करोड़ रुपये) देगा, जबकि मिजोरम में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर सेंटर के लिए यह 9.918 अरब येन (560 करोड़ रुपये) देगा। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना का उद्देश्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे यातायात की भीड़ को कम करने और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यह परियोजना-3 के लिए एक किस्त ऋण है।

मिजोरम राज्य सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर और अनुसंधान केंद्र के लिए परियोजना का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ-साथ मानव संसाधन विकास और अनुसंधान तक पहुंच में सुधार करना है, जिससे कैंसर नियंत्रण प्रणाली मजबूत होगी। भारत और जापान का 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और उपयोगी इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षो में भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग लगातार आगे बढ़ा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक