इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए बनाए खाना, बने रहेंगे सब्जियों के पोषक तत्व

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों का सेवन किया जाए। ये पोषक तत्व शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि खाना बनाते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से इन सब्जियों की पौष्टिकता समाप्त हो जाती हैं और शरीर को इनका फायदा नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको ध्यान रखते हुए खाना बनाना चाहिए ताकि सब्जियों के पोषक तत्व बने रहे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…
बहुत बारीक ना काटें
सब्जियों को ज्यादा बारीक काटने की गलती ना करें। दरअसल, ज्यादा बारीक सब्जियां काटने से पोषक तत्व हवा से संपर्क करने से खत्म हो जाते हैं। ऐसे में आपकी सब्जी टेस्टी भले ही हो मगर वह हेल्दी नहीं होगी।
देर तक ना पकाएं
अक्सर महिलाएं सब्जी को ज्यादा पकाती है। मगर देर तक सब्जी को पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए इसे हमेशा समय तक यानि खाने लायक बनाने तक ही पकाएं।
धीमी आंच पर सब्जियां पकाएं
इसके साथ ही सब्जियों को तेज आंच की जगह पर स्लो फ्लेम में पकाना चाहिए। इससे वह अच्छे से पकने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर रहती है। इसके साथ ही धीमी आंच पर बनाई सब्जी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी मानी जाती है।
पानी की बजाए भाप में सब्जियां पकाएं
ज्यादातर ताजी सब्जियों में प्राकृतिक तौर पर पानी होता है। इसलिए सब्जियों को बनाने के लिए इसमें पानी मिलाने की जगह पर भाप से पकाएं। इसके अलावा सब्जियों को बनाने के लिए ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। इसतरह इसमें मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहेंगे। नहीं तो पानी व ज्यादा घी के संपर्क में आने से पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।
खाने को दोबारा गर्म करना गलत
कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना ही खाएं। न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार, फ्रिज में 6-7 घंटे पहले स्टोर किए खाने को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसे खाने से पेट तो भरा रहता है मगर शरीर को कोई पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। खाने को दोबारा गर्म करने से इसमें विटामिन सी सबसे अधिक खत्म होता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए हमेशा ताजा खाएं। इसके साथ ही उतना ही खाना बनाएं जितनी जरूरत हैं। ताकि आपको इसे फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत ना पड़े।
खाने में न मिलाएं बेकिंग सोडा
कई महिलाएं खाने में बेकिंग सोडा मिलाती है। इसे आमतौर पर मैदा, डोसा व ढोकला बैटर आदि में डाला जाता है। मगर इसे मिलाने से खाने में मौजूद विटामिन सी खत्म हो जाता है। ऐसे में बेकिंग सोडा मिश्रित खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक