जियो के नए फोन की क्या है खासियत

 JioPhone प्राइमा : रिलायंस जियो ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम JioPhone प्राइमा 4G है। दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 (IMC) के दौरान शोकेस किया था और अब यह हैंडसेट JioMart वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

यह एक फीचर फोन है और इसमें प्रीमियम डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इस फीचर वाले हैंडसेट में कई सोशल मीडिया ऐप्स मिलेंगे, जिनमें WhatsApp और YouTube जैसे ऐप्स मिलेंगे। आइये इस हैंडसेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।JioPhone प्राइमा 4G को Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। इस हैंडसेट की कीमत 2599 रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट ब्लू और येलो में पेश किया गया है।

जियोफोन प्राइमा 4जी में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। 320×240 रेजोल्यूशन पिक्सल मिलेंगे। इसमें टीएफटी डिस्प्ले है। रियर पैनल पर दो सर्कल बनाए गए हैं, जिसमें Jio लोगो मौजूद है। इसमें 128GB का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।जियो का यह हैंडसेट KaiOS पर काम करेगा। साथ ही यह एक सिंगल सिम हैंडसेट है। इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर है। इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा।

JioPhone Prime 4G में 23 भाषाएं सपोर्ट करती हैं। इसमें 4जी कनेक्शन का सपोर्ट है। यह हैंडसेट 1800mAh बैटरी के साथ आता है। इस हैडसेट में 0.3MP का फ्रंट कैमरा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो पहले ही कई फीचर फोन लॉन्च कर चुका है, जो अपने प्राइम सेगमेंट और स्पेशल रिचार्ज के कारण काफी लोकप्रिय हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक