युवक की हत्या के बाद पुलिसवालों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों के द्वारा पुलिस टीम पर जमकर लाठियां बरसाई जा रही है। मामला सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र भिट्टा गांव की है। वीडियो में पुलिस के टीम और उसकी गाड़ी पर जमकर लाठी डंडे बरसाए जा रहे है। वही पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पिटते नजर आ रहे है।
यह पूरा मामला 3 दिन पहले का है। जब एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। जिसे ग्रामीणों ने हत्या करार देते हुए 3 घंटे तक सड़क जाम किया। सड़क जाम की सूचना पर पहले पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची आक्रोशित को समझाने की कोशिश की। लेकिन, नही माने और काफी संख्या में पुलिस बल को देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और जमकर लाठी डंडे बरसाए गए। घायलों में कृष्ण प्रसाद सिंह, उमेश कुमार सिंह, पुलिस वाहन का चालक राम प्रताप सहनी शामिल हैं। बता दें कि भिट्ठा गांव में गुरुवार की रात छत पर सो रहे श्री सहनी के पुत्र महेश सहनी (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह स्वजन छत पर गए तो महेश को मृत पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहां से शव आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया।
युवक की मौत से आक्रोशित लोग शनिवार को सड़क पर उतर गए। इनमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक भीड़ रही। महिलाओं को ढाल बनाकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। भिट्ठा चौक के पास सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि महेश की हत्या हुई। लोग उसकी भाभी को हत्या के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे थे। भीड़ ने पुलिस पर तरह-तरह का आरोप लगाया और युवक की भाभी को भीड़ के हवाले करने की मांग पर अड़े रहे।
वरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। यह सब देख लोग और उग्र होने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
हालांकि, पुलिस के कड़े रुख के बाद सभी लोग भागने लगे। कई लोग घरों में कैद हो गए। इस मामले में युवक की भाभी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद पुलिस के द्वारा 10 महिला समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई। वही 54 नामजद तथा डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक