वजन को कंट्रोल करने के लिए फ्रिज में रखे ये चीजे

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। खासकर, समर सीजन में यह और भी कठिन हो जाता है। इस सीजन में भूख से अधिक प्यास लगती है। इसके लिए लोग शीतल पेय समेत अन्य शुगर अधिकता वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। अत्यधिक कैलोरी लेने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। इससे बचाव के लिए समर सीजन में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करें। इन चीजों को आप फ्रिज में जरूर रखें। आइए जानते हैं-
-बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एमिनो एसिड भी पाया जाता है। एमिनो एसिड से वजन कम नहीं होता है, लेकिन क्रेविंग की समस्या जरूर दूर होती है। इसके लिए आप रोजाना अंडे का सेवन कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो फ्रिज में अंडे जरूर रखें।
-हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दही खाने की सलाह देते हैं। दही खाने से हाजमा दुरुस्त रहता है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही दही में कैल्शियम भी पाया जाता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए अपने फ्रिज में दही जरूर रखें।
-सेहत के लिए कीवी किसी दवा से कम नहीं है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, कैलोरी बहुत कम होती है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कीवी फायदेमंद साबित होता है। आप वेट लॉस के लिए अपने फ्रिज में कीवी जरूर रखें। जब कभी भूख लगे, तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।
-अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो समर सीजन में केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए समर सीजन में अपने फ्रिज में केले जरूर रखें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक