कांग्रेस चलाएगी “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान

मुंबई। मंगलवार को नागपुर में हुई महाराष्ट्र कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में अच्छा प्रतिसाद मिला। अब यही संदेश “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राज्यभर में दिया जाएगा और इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पटोले की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के महाराष्ट्र प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राऊत, सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार, सांसद बालू भाऊ धानोरकर, तेलंगाना के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान, बसवराज पाटिल, प्रणिती शिंदे आदि नेता उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में सेवादल के वरिष्ठ नेता केके पांडे को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी का अभिनंदन करने व महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व प्रतिसाद देने के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार (Vilas Muttemwar) ने पेश किया और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा अनुमोदित किया गया था। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी है, इसके विरोध में प्रस्ताव रखकर इसे मंजूर किया गया। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान (naseem khan) ने यह प्रस्ताव पेश किया एवं प्रणीति शिंदे ने इसे मंजूरी दी। साथ ही बिहार की तर्ज पर महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना करने, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और बिजली बिजली माफ करने सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
