पाना चाहते हैं लोहे जैसे मजबूत दांत, आहार में शामिल करें ये 4 चीजें

आजकल देखा जा रहा हैं कि व्यक्ति के गलत खानपान और सफाई ना रखने की वजह से शरीर में पोषण की कमी के साथ बीमारियाँ अपना घर बना लेती हैं। ऐसी ही कई समस्याएं आजकल दांतों के साथ होती हैं जिसमें मसूड़े में दर्द, मसूड़ों से खून आना, कैविटी, दांत दर्द, दांतों का पीलापन आदि शामिल है। इन वजहों से दांतों के कमजोर होने और टूटने का डर बना रहता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं दांतों को मजबूत बनाने की। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो दांतों को मजबूत बनाने में कारगर साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में…
लहसुन
लहसुन भी शरीर और दांतों के लिए अच्छा माना गया है। लहसुन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व होते हैं, जो एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह खराब बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है, जो कैविटी और मसूड़े के रोग की समस्याओं का कारण बनते हैं।
पालक
पालक विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड भी होता है। ये विटामिन और खनिज दांतों की सेहत में सुधार करते हैं। दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए इसकी सब्जी या जूस पिएं।
अंडा
अंडा दांतों की मजबूती देता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है और ये दोनों तत्व दांतों की मजबूती में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें विटामिन डी भी होता है, जो कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में शरीर की मदद करता है।
एवोकाडो
एवोकाडो दंतों को हेल्दी रखने के लिए एक बेहतर आहार है। एवोकाडो प्रोबायोटिक्स फाइबर से भरपूत होता है, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में सहायता करता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक