Lifestyle : दिल्ली के इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे क्रिसमस ट्री से लेकर डेकोरेशन के सभी आइटम

दिल्ली में खरीदारी के लिए कई बाजार हैं। और त्योहारों के आते ही यहां के हर बाजार में जान आ जाती है। क्रिसमस और नए साल के दौरान कुछ बाज़ारों को खूबसूरती से सजाया जाता है। अगर आप क्रिसमस की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो आइए हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं जहां क्रिसमस ट्री से लेकर सजावट की हर चीज आसानी से मिल जाती है।

आईएनए मार्केट
दिल्ली के इस बाजार में क्रिसमस के दिन स्पेशल मार्केट लगती है। इस मार्केट में क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉस , और छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम आफको आसान से मिलेंगे। अगर आप क्रिसमस ट्री खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां पर कम दाम में आपको अच्छा ट्री मिल जाएगा। यहां स्नोबॉल और मैरी क्रिसमस का हैंगिंग भी मिल जाएगा। क्रिसमस से पहले इस मार्केट में एक बार जरूर जाएं।
सदर बाजार
पुरानी दिल्ली के सबसे फेमस सदर बाजार में भी आपको एक से एक चीज मिलेंगी। अच्छी बात ये है की ये सभी चीजें और कम दामों पर मिल जाएंगी। इस मार्केट में सबकुछ थोक के दाम पर मिलता है। आप यहां से डेकोरेटिव आइटम, क्रिसमस ट्री जैसी चीजें खरीद सकते हैं। सदर बाजार जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।
लाजपत नगर
दिल्ली के मार्केट की बात हो तो लाजपत नगर मार्केट का नाम जरूर सामने आता है। इस मार्केट को क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए स्पेशल तौर पर सजाया जाता है, जहां आपको कपड़े से लेकर डेकोरेशन के आइटम्स तक हर तरह का सामान मिल जाएगा। इस बाजार में जाने के लिए सबसे पास का मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर है।