
मुंबई : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने कुछ दिनों पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। नयनतारा के पति डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने उन्हें एक सरप्राइज पार्टी दी थी। अब खबर आ रही है कि विग्नेश ने नयनतारा को उनका बर्थडे गिफ्ट दिया है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। विग्नेश ने उन्हें एक महंगी और लग्जीरियस मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है। नयनतारा ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

View this post on Instagram
इसमें उन्होंने गाड़ी की झलक दिखाते हुए पोस्ट में लिखा है- “गाड़ी का हमारे घर स्वागत है। मेरे प्यारे पति को बहुत सारा थैंक्यू, जिन्होंने बर्थडे पर ये स्वीट गिफ्ट दिया है। लव यू।” नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। साल 2022 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश के साथ शादी की थी। शादी में शाहरुख भी शामिल हुए थे। नयनतारा और विग्नेश के सेरोगेसी से दो जुड़वा बेटे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।