कार में बैठे थे फाइनेंसर, स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसी, फिर…

  • गाड़ी में मौजूद तीसरा व्यक्ति गोलीबारी से बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। लेकिन आगे बैठे दिग्विजय और विकास को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में दोनों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार की रात तिलक नगर बाजार इलाके में बहस के बाद आरोपी ने दोनों को गोली मारी थी। दोनों की हालत गंभीर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित (दिग्विजय और विकास) महिंद्रा स्कॉर्पियो में बैठे थे। गाड़ी में एक और शख्स पीछे बैठा था। इसी दौरान तिलक नगर बाजार में अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े एक व्यक्ति से दोनों की बहस हो गई। बहस के बाद उस शख्स ने दोनों पर गोली चला दी। हमलावर कथित तौर पर एक महिला के साथ था। उसने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गाड़ी में मौजूद तीसरा व्यक्ति गोलीबारी से बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। लेकिन आगे बैठे दिग्विजय और विकास को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दिग्विजय की गर्दन और जांघ में और विकास की बगल में चोट लगी है। गोली चलाने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार के साथ जो महिला थी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़ित अभी भी बयान के लिए अयोग्य हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिग्विजय और विकास पेशे से फाइनेंसर हैं और दोनों पश्चिमी दिल्ली के चंदर विहार में रहते हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक