22 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार की सीमा से सटे जनेश्वर मिश्र सेतु पर एक बोलेरो कार से बिहार ले जाया जा रहा 22 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो तस्करों-कमल किशोर पासवान और दुशन कुमार कमकर को 22 किलो 740 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक