47 किलो गांजे के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर के मुहाना थाना इलाके में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों से 47.5 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश इस गांजे को किलो दो किलो में बांटकर जयपुर शहर में कई जगहों पर डिलीवरी करने वाले थे। डिलीवरी से पहले डीएसटी साउथ की टीम को बदमाशों की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने टीम ने एक्शन लेते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रेड के दौरान कुछ बदमाश मौके से भाग निकले, जिनको पकड़ने की कोशिश में पुलिस जुटी है।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट पुलिस निरंतर काम कर रही है। जो लोग जयपुर में बड़ी संख्या में मादक पदार्थ लाकर बेच रहे हैं, उनको पकड़ने के लिए टीमें निरंतर काम करती रहती है। डीएसटी साउथ को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी मात्रा में गांजे की खेप लेकर जयपुर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने रेड मारकर 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 47 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की सप्लाई करने वाले कुशाल सिंह (21) पुत्र धर्मवीर सिंह, बादल (20) पुत्र आजाद खान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुहाना इलाके में रह कर गांजे की सप्लाई का काम किया करते हैं।
गिरफ्तार बदमाश आगरा (उत्तर प्रदेश) से गांजा तस्करी कर जयपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं। बदमाश धर्मवीर सिंह ने स्थानीय सप्लायरों को डिलीवरी देने के लिए आरोपी बादल को 10 हजार रुपए में हायर कर रखा है। आरोपी गांजे का 1-1 किलो का पैकेट बना कर मटरू, कमला व नगीना को देने वाले थे। साथ ही मादक पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नौजवानों को बेचते है। धर्मवीर, मटरू, कमला, नगीना पुलिस कार्रवाई के बाद से फरार चल रहे हैं। आरोपी कुशाल सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हैं। धर्मवीर सिंह के खिलाफ अवैध शराब एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक