धगोली में धूमधाम से मनाया शिखा पूजन

शिमला: छौहारा क्षेत्र के अंतर्गत धगोली गांव में देवता शेडकुड़िया महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शिखा पूजन का मुख्य अनुष्ठान किया गया। इस दौरान देवता जाबल नारायण, रमणी नारायण, गोक्षी नारायण, देवता महादेव पुजाराली, देवता शेडकुड़िया हौचली, शेडकुड़िया गौंसारी, शेडकुड़िया कुदवानी, देवता पावासी कंथली, देवता पावासी मंगयारी और परशुराम गुम्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिखा पूजन समारोह में लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं. नवनिर्मित मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। मंडल पूजा के साथ ही शिखा पूजा का अनुष्ठान हुआ। सोमवार दोपहर अतिथि देवताओं की मौजूदगी में शिखा पूजा की रस्म हुई। इस दौरान देवलु पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाचते रहे।
