काजोल का जन्मदिन काजोल-अजय देवगन की प्रेम कहानी झगड़े से शुरू हुई थी

मूवी : ग्लैमर वर्ल्ड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। कहा जाता है कि अपोजिट बिहेवियर के लोगों का एक साथ रहना मुश्किल होता है, लेकिन अपोजिट नेचर के होने के बावजूद अजय और काजोल (Kajol) के बीच की केमिस्ट्री किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं है। उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। आइए, आपको उनकी प्यारी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। ये काजोल और अजय की पहली फिल्म थी। हालांकि, काजोल इसके लिए पहली पसंद नहीं थीं। जी हां, अपने जमाने की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती (Divya Bharti) को इस फिल्म के लिए चुना गया था, लेकिन उनके निधन के बाद ये मूवी ऐन मौके पर काजोल की झोली में जा गिरी और इस तरह अजय देवगन के साथ पहली बार उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने को मिली। अजय देवगन शांत स्वभाव के हैं, जबकि काजोल मुंहफट और जॉली नेचर की हैं। ऐसे में जब ‘हलचल’ के सेट पर काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे से पहली बार मिले तो एक्टर को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थीं। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि काजोल सेट पर बहुत लाउड बात किया करती थीं। वह हर वक्त चिल्ला-चिल्लाकर बात करती थीं, जो उनको बिल्कुल भी नहीं भाता था। अजय ने तो काजोल से दोबारा न मिलने का भी मन बना लिया था।
