ट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी : कुड़मी समुदाय के लोगों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया

झारखण्ड |  कुड़मी समाज के लोग झारखंड में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी महतो जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की है। साथ ही कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग है। बंगाल में आंदोलन हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वापस ले लिया गया है लेकिन झारखंड में आंदोलन तेज है। आंदोलन का असर दिखने लगा है। आंदोलन की शुरुआत से पहले रेलवे सतर्क है। अबतक तीन ट्रेन के परिचानल को रद्द किया गया है।
जो ट्रेन रहेगी रद्द
1. ट्रेन संख्या 15027 हटिया – गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09/ 2023 को रद्द रहेगी |
2. ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09 /2023 को रद्द रहेगी |
3. ट्रेन संख्या 15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09/2023 को रद्द रहेगी |
दिखने लगा है आंदोलन का असर
कई जिलों में इसका असर दिखने लगा है। सरायकेला-खरसावां के नीमडीह स्टेशन के पास भारी संख्या में कुड़मी समाज के लोग जुटने लगे हैं। आंदोलन धीरे- धीरे तेज हो रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना के पास पुलिस से कुछ लोगों के झड़प की भी खबर है। सोनुआ से भी सैकड़ों महिला-पुरुष छोटे बड़े वाहनों में सवार होकर घाघरा की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रशासन इस आंदोलन को लेकर सतर्क है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक