डल स्किन पर आएगा गजब का ग्लो,आइस को चेहरे पर इस तरह से कीजिए इस्तेमाल

चेहरे पर आइस लगाने के फायदे से तो आप सभी वाकिफ होंगी। अक्सर महिलाएं पिंपल्स, खुजली रैशेज और पफी आंखों की समस्या दूर करने के लिए बर्फ लगाती हैं, इससे ना सिर्फ ये समस्या दूर होती है बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। लेकिन क्या आपने कभी आइस बाउल फेशियल ट्राई किया है? ये एक बहुत ही खास तरह का फेशियल होता है जिसमें किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट या केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं होता। अगर आपको भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो आप इस फेशियल को ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये आइस फेशियल करती हैं। आइए जानते हैं घर पर आइस बाउल फेशियल कैसे करते हैं और इसके क्या फायदे हैं।
कैसे करें आइस बाउल फेशियल 
सबसे पहले आपको एक बड़ा कटोरा लेना है, ये ध्यान रहे कि बाउल इतना बड़ा हो कि इसमें आका पूरा चेहरा समा जाए।
अब आइस ट्रे से बर्फ को इस बाउल में डाल दें, ये भी सुनिश्चित करें बर्फ की मात्रा ज्यादा हो।
अब कुछ मिनट बर्फ को ऐसे ही मेल्ट होने के लिए छोड़ दें और बाउल में प्लेन वॉटर फिल करें, पानी (ये है पानी पीने का सही तरीका) वहां तक फिल करें जहां तक आपका फेस पहुंच पाए।
अब इस बाउल में अपने चेहरे को 2 से 3 सेकंड के लिए डिप करें और फिर निकाल लें। ऐसा आप चार से पांच बार रिपीट करें।
आइस बाउल फेशियल के फायदे
आइस बाउल फेशियल से चेहरे की सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ पफी आंखों की समस्या भी कम होती है।
कम नींद लेने के चलते कई बार डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है, ऐसे में ये फेशियल (घर पर सिर्फ 20 मिनट में करें फेशियल) डार्क सर्कल से राहत पाने का बेहतरीन उपाय है।
आइस फेशियल स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे सिरम या कोई भी पैक को अंदरूनी परतों तक अवशोषित करने में मदद करता है।
आइस फेशियल से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है और आपकी त्वचा को ये नेचुरल ग्लोइंग बनाता है।
इसके इस्तेमाल से टैनिंग और सनबर्न की समस्या भी कम होती है।
आइस फेशियल से आपके पोर्स की साइज छोटी होती है, जिससे सीबम प्रोडक्शन कम होता है और इससे एक्ने और पिंपल की समस्या नहीं होती है।
इस फेशियल से स्किन टाइट करने में मदद मिलती है। झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या कम होती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक