इंडिया बनाम भारत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, कहां-कहां नाम बदलेंगे

पटना: देश में भारत बनाम इंडिया को लेकर चल रही सियासत पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन बनने के बाद से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहां-कहां नाम बदलेंगे। राजद कार्यालय में आयोजित एक परिचर्चा में भाग लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश में जब से इंडिया गठबंधन बना है इनको बेचैनी है जबकि हमारा नारा है कि ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’।
उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक के लिए जो निमंत्रण जारी किया गया है उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखकर दिया जा रहा है। ये भाजपा की संविधान के प्रति क्या सोच है स्पष्ट करता है, जबकि भारत के संविधान की प्रस्तावना में ही उल्लेख है कि इंडिया अर्थात भारत है। लेकिन, आज भाजपा प्रस्तावना को ही बदलने पर उतारू है। जबकि, हम सभी वी प्राउड ऑफ इंडिया कहलाने में गौरवान्वित महसूस करते हैं। विदेश में जब भारतीय जाते हैं तो उन्हें इंडियन और भारत के प्रधानमंत्री को प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किया जाता है। आज किस तरह की राजनीति केन्द्र सरकार कर रही है यह देश के लोग देख रहे हैं।
राजद नेता ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इंडिया गठबंधन नाम दिये जाने के बाद से ही इन्हें बेचैनी हो रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसे दुष्प्रचार करने वाले से बचने की आवश्यकता है जो राजनीति के लिए कुछ भी कर रहे हैं, जो देश हित में नहीं है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक