खुशियों में लगा ग्रहण! शादी में हुआ जबरदस्त हंगामा, जमीन पर गिरा दूल्हा

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में शादी वाले घर में अचानक से खुशी की जगह मातम छा गया। कुछ देर पहले तक जहां लोग हंसी-मजाक ठिठोली कर रहे थे वहां भी सन्नाटा पसरा चुका था। जयमाल के बाद जब सात फेरों की बारी हुई तो दूल्हा और दुल्हन मंडप के नीचे पहुंच गए। दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ फेरे लेने लगा। छह फेरे पूरे हो चुके थे। जैसे ही दूल्हा सातवां फेरा लेने के लिए आगे तो अचानक से वह जमीन पर गिर गया।

दूल्हा को जमीन पर गिरा देखकर लड़की वालों के हाथ-पांव फूल गए। जब तक दूल्हा संभलता इससे पहले ही लड़की वालों ने शादी से इनकार कर लिया। लड़की वालों ने बारातियों की बेइज्जती करके उन्हें दरवाजे से भगा दिया। माल जेवर रख लिया। काफी देर तक शादी को लेकर प्रयास होता रहा पर बात नहीं बनी और बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई। पुलिस ने भी जाकर बातचीत की। कन्नौज जिले के एक कस्बे से गुरुवार की शाम फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ले में बारात आई थी।

बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। धूमधाम के साथ बारात चढ़ी और जयमाल हुआ। शुक्रवार की सुबह जब भांवरे पड़ रहीं थीं और छह भांवरे पूरी हो गयीं थीं। सातवीं भांवर का जब नंबर आया तो दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। उसके हाथ पैर ऐंठ गये। इसको देखते हुए दुल्हन के घर वालों के हाथ पैर फूल गये और उन्होंने विरोध करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया।

कहा कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ता था, बताया क्यों नहीं गया। दुल्हन के भाई और मां बारातियों पर बिफर पड़े। बारातियों को घर से भगा दिया गया और जेवर रख लिये गये। दुल्हन के घर वालों के बिगडे़ बोल को देखते हुये दूल्हा अपने लोगों को साथ लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कहा कि दुल्हन के घर वाले जो आरोप लगा रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। बेटे का पैर फिसल गया था जिससे वह भांवरों के समय गिर गया। अब लड़की वाले शादी करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जेवर रख लिया है। दूल्हे के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए दौड़ी। दुल्हन के घर वालों ने पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर पुलिस पीछे हटी। दुल्हन के घर वालों ने कहा कि शादी में उनका भी खर्च हो गया है। उपनिरीक्षक उदय सिंह ने बताया कि बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई है। अब इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कन्नौज जिले के एक कस्बे से गुरुवार की शाम फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ले में बारात आई थी। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के दोनों लोग शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे। दुल्हन की मां बेटी की शादी को लेकर काफी खुशी तो दुल्हन की सहेलियां भी जीजा के साथ हांसी मजाकर करने में लगी रहीं। रास्मे पूरी हो रहीं थी इतने में मंडप के पास से शोर सुनाई दिया। देखते ही देखते मंडप के नीचे सन्नाटा छा गया।

शुक्रवार की सुबह जब भांवरे पड़ रहीं थीं और छह भांवरे पूरी हो गईं थीं। सातवां फेरे का जब नंबर आया तभी दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। यह देखकर मंडप के नीचे पंडाल में मौजूद दुल्हन और दूल्हे पक्ष के सभी लोग हक्के बक्के रह गए। लोगों को पहले तो कुछ नहीं समझ पाए बाद में पता लगा कि दूल्हा को मिर्गी आती है यह सुनकर दुल्हन के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसको लेकर सातवें फेरे ने दोनों के सपने टूट गए।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक