मतदाता जागरूता में ग्राम छतरंग के लोग बढ़ चढ़ कर लिए हिस्सा

सूरजपुर। विकासखण्ड ओडगी के दूरस्थ क्षेत्र छतरंग में स्वीप के नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत म्टड अअचंज मशीन का प्रदर्शन किया गया, लोगों को ईव्हीएम द्वारा वोट कैसे डाला जाता है प्रयोग कर बताया गया। जिसमें ग्राम छतरंग के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आज ग्राम छतरंग का बाजार होने की वजह से क्षेत्र के लोग ईव्हीएम से वोटिंग करना सीखा। साथ ही जन शिक्षक, शिक्षक, बच्चे सभी ने रैली निकालकर कर लोगों में मतदान करने हेतु जागरूक किया। जिसमें ग्रामीणजन भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा मतदान करना क्यों आवश्यक है, शिक्षकों द्वारा बताया गया।
मजबूत लोकतंत्र बनाने हेतु मतदान करना आवश्यक है, इस बात का संकल्प उपस्थित लोगों ने लिया। जबकि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र में वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी। घुईडीह में मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने ओडगी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी भी मौजूद रहे। जिले के स्वीप अधिकारी रविन्द्र सिंह देव व जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी के कुशल मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम पूरे जिले में किया जा रहा है। जिससे लोग मतदान के लिए जागृत हों वोट प्रतिशत बढ़े और मजबूत लोकतंत्र बने। प्रशासन की ओर से कराई जा रही मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए सराहनीय पहल है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक