सरयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सारण। सारण के कलाकार और प्रसिद्ध गोताखोर अशोक ने सरयू नदी में तिरंगा जल यात्रा निकाली है। दक्षिणी क्षेत्र में कलाकार अशोक ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में शहर के युवाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सरयू की उफनती जलधारा के बीच हजारों की संख्या में तिरंगा लिए लोगों ने 10 किलोमीटर जल मार्ग में जुलूस निकाले। 10 की संख्या में नाव पर एक हजार लोग तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। टीम लीडर अशोक ने बताया कि प्रत्येक साल 15 अगस्त को अलग और अनोखे तरीके से झंडा फहराया जाता है। इस साल सरयू नदी की मुख्य धारा में जल यात्रा निकाली गई।
इसमें शहर से 1000 लोगों ने भाग लिया। नाव द्वारा सरयू और गंगा की उफनती धारा के बीच तिरंगे को लहराते हुए देखना अपने आप में एक अद्भुत नजारा रहा। जल यात्रा की लागभग 15 दिनों से तैयारी चल रही थी। विशाल और अद्भुत जल यात्रा में छात्र नौजवान, बालक सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। यात्रा में शामिल होने गई पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कलाकार अशोक द्वारा जल यात्रा निकाली गई। इसमें जिले के युवा सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रा के माध्यम से देश के प्रति कर्तव्य पर अटल रहने का संदेश दिया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक