शौंक के लिए दोस्त से लिया हथियार पड़ गया महंगा, हुई यह कार्रवाई

लुधियाना। शौंक के लिए दोस्त से हथियार लेकर घुमने वाले युवक ने लाडोवाल इलाके में गोली चला दी थी। जोकि आज कई महीनों बाद सी.आई.ए-3 ने काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, एक मैग्जिन और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला मेजर सिंह है। थाना डिवीजन नंबर-7 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एएसआई भूपिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर-32 टंकी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के पास नाजायज हथियार है। आरोपी ने ही लाडोवाल इलाके में कुछ समय पहले गोली भी चलाई थी। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
