ऊना कालेज में क्रिके ट प्रतियोगिता का दौर

ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में खेली जा रही नार्थ जोन अन्तरविश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। आयोजन सचिव डॉ राज कुमार ने बताया कि शनिवार को एक मैच जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला ऊना में खेले गए और एक मैच पीसीपीए क्रिकेट मैदान सन्तोषगढ़, ऊना में खेला गया। जिसमें पहला मैच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) की टीम और डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के बीच पीसीपीए क्रिकेट मैदान सन्तोषगढ़, ऊना में खेला गया। जिसमें डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हराया। इस जीत के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की महिला क्रिकेट अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला, ऊना के मैदान में खेला गया। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय और काश्मीर विश्वविद्यालय के बीच मुकाबला हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दस विकेट के बड़े अन्तर से कश्मीर विश्वविद्यालय को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक