महिला की संदिग्ध हालत में मौत

भरतपुर। भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के दौरान घर पर महिला के दो बच्चे थे। सबसे पहले महिला के बड़े बेटे ने अपनी मां के शव को देखा। शव बेड पर पड़ा हुआ था। बेटे ने अपनी मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं उठी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुन महिला के पड़ोसी उसके घर पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना महिला के सास ससुर और पति को दी। घटना जरीला गांव की है। कविता (28) 6 महीने से बीमार थी। जिसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। मंगलवार को महिला का पति सूरज लोधा मजदूरी के लिए गया हुआ था। महिला की सास, ससुर और जेठानी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे।
महिला अपने कमरे में थी। उसकी अचानक मौत हो गई। कुछ देर बाद महिला का बड़ा बेटा अमित (8) साल कमरे में गया तब महिला का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन कविता नहीं उठी तो, वह जोरों से रोने लगा। अमित की आवाज सुन महिला के पड़ोसी उसके घर पहुंचे। महिला के पल्स को चेक किया तो, उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने महिला के पति, सास, ससुर को घटना की सूचना दी। फिलहाल महिला के शव को रुदावल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
