शख्स ने किया कमाल: सिर पर रखी 319 वाइन ग्लास, फिर…VIDEO

नई दिल्ली: दुनिया में एक से एक हैरान करने वाले कारनामे होते रहते हैं। इन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड की फेहरिस्त में शुमार करने के लिए गिनीज बुक इनका रिकॉर्ड रखता है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंस्टाग्राम में पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स के बैलेंसिंग ऐक्ट को दिखाया गया है। असल में इस व्यक्ति ने अपने सिर पर शराब की 319 बोतलों को सजा रखा है और धीरे-धीरे डांस कर रहा है। लोग उसके इस कारनामे को देखकर हैरानी से दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। इस पोस्ट को एक दिन पहले शेयर किया गया था और अब तक इसे करीब चार लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 25 हजार लोगों ने इसे पसंद भी किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इस रिकॉर्ड पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ का दावा है कि वह भी ऐसा कुछ कर सकते हैं।

इस वीडियो को शेयर करने के साथ गिनीज बुक ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एरिस्टोटेलिस वाला ओरिटिस ने अपने सिर पर सबसे ज्यादा शराब की बोतलें रखकर बैलेंस किया। इन बोतलों की संख्या 319 थी। यह कारनामा अंजाम देने वाला शख्स साइप्रस के पाफोस का रहने वाला है। वीडियो क्लिप की शुरुआत में वालाओरिटिस अपने सिर पर कई ग्लास रखे नजर आते हैं। इसके बाद टेबल पर खड़ा एक आदमी उनके सिर पर गिलासों की संख्या बढ़ाता जाता है। गिलासों की बढ़ती संख्या के बावजूद वालाओरिटिस अपना बैलेंस नहीं खोते हैं।

एक बार तय लक्ष्य को हासिल करने के बाद वालाओरिटिस इस बात का इंतजार नहीं करते कि एक-एक करके गिलासों को उतारा जाए। इसके बजाए वह धीरे से मूव करते हैं और उनके मूवमेंट के साथ ही गिलासों का टावर भरभराकर गिरता है और टूट जाता है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वालाओरिटिस ने बैलेंसिंग का ऐसा यह कमाल किया है। इससे पहले वह अपने सिर पर 49 गिलास रखकर डांस करने का रिकॉर्ड दज करा चुके हैं। बहरहाल, 319 वाइन ग्लास सिर पर रखकर डांस करने का यह रिकॉर्ड 26 मई 2023 को अंजाम दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक