जिले के रातानाडा गजानन मंदिर में 18 घंटे में हुआ श्रृंगार, सुबह 4 बजे से उमड़ी भीड़

जोधपुर। जोधपुर शहर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जोधपुर के मंदिरों में भक्त भगवान गणपति के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जोधपुर के रातानाडा स्थित प्राचीन गजानन मंदिर में अलसुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। मंदिर में सुबह 5:00 बजे भगवान की महाआरती की गई। इस दौरान भगवान को सूखे मेवे से बने 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। सुबह 10 बजे विधिवत रूप से ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का आगाज किया गया। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। पुलिस जाब्ता, स्वयंसेवक भी व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए।
भगवान गजानन के श्रृंगार के लिए 18 घंटे लगे। इस दौरान उन्हें 5 अलग-अलग तरह की पोशाक पहनाई गई। मोतियों के हार, स्वर्ण आभूषण के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। 9 दिन तक मंदिर में आयोजन होंगे। मंदिर के पुजारी विष्णु अबोटी ने बताया- गणेश चतुर्थी के दिन भगवान की पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान की आराधना करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्व होती है। अच्छे जीवन साथी के लिए भी कुंवारे युवक युवतियां मंदिर में मनौती मांगते हैं। पुजारी राहुल शर्मा ने बताया- 22 सितंबर को स्कूल के बच्चे अखंड गीता का पाठ करेंगे। 24 को सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के मौके पर महा रुद्राभिषेक होगा। लगभग 4 घंटे तक चलने वाले इस महा रुद्राभिषेक में भगवान गणपति सहस्त्रनाम का पाठ और इत्र से अभिषेक किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक