वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड के सामने युवक ने की आत्महत्या

कोटा। कोटा गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल पर उसी के सामने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ये सब देख रही युवती भी डर गई और बॉयफ्रेंड के दोस्त को कॉल किया। दोस्त ने कॉल कर युवक के घर पर इसके बारे में बताया तो पिता कमरे में पहुंचे। जहां बेटा फंदे पर झूल रहा था। मामला कोटा के रामगंजमंडी इलाके का गुरुवार रात 11 बजे का है। जानकारी के अनुसार गिरधर कॉलोनी निवासी अभिषेक सुमन (22) पुत्र हेमराज सुमन जयपुर में रहकर डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। एक साल पहले ही उसने एडमिशन लिया था। राखी पर वह घर आया हुआ था। अभिषेक की मां द्रौपदी बाई राखी पर पीहर गई हुई थी। घर में अभिषेक सुमन और उसके पिता ही थे।
गुरुवार की रात 10 बजे पिता-पुत्र ने साथ में ही खाना खाया था। इसके बाद अभिषेक अपने कमरे में जाकर गर्लफ्रेंड से बात करने लग गया। दोनों वीडियो कॉल पर थे, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अभिषेक ने वीडियो कॉल के दौरान ही फंदा लगा लिया। इस पर गर्लफ्रेंड ने अभिषेक का कॉल कट कर उसके दोस्त अभिषेक चौरसिया को कॉल कर पूरी घटना बताई। अभिषेक ने अपने दोस्त के पिता हेमराज को कॉल किया। इतना सुनते ही पिता घबरा गए और दौड़ते हुए बेटे के कमरे में गए। जहां वह फंदे पर झूल रहा था।
युवक के पिता हेमराज सुमन ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। हमे यह भी पता नहीं था कि वो किसी लड़की से बात करता है। जब शुक्रवार सुबह उसका मोबाइल देखा तो पता चला की कोई एमपी की लड़की है, जिससे वह बात करता था। दोनों की चैट से लग रहा है कि वो लड़की मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। जब उसके दोस्त का कॉल आया तब पता लगा की अभिषेक ने सुसाइड कर लिया है। अभिषेक के फोन में उस लड़की का रात 11 बजे का वीडियो कॉल है। इसके बाद हमने लड़की की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर बेटे ने सुसाइड किया। सीआई बोले- वीडियो कॉल के भी सबूत मिले हैं सीआई मनोज कुमार ने बताया कि युवक के फोन में किसी लड़की की चैट मिली है। साथ ही वीडियो कॉल के भी सबूत मिले हैं। अभिषेक के परिजनों से मामले में रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिषेक के दोस्त से अभी पूछताछ की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक