पहाड़ी दरकने से होली-चंबा सडक़ बंद

भरमौर: होली-चंबा मुख्य मार्ग पर चोली पुल के पास शनिवार देर रात पहाड़ी दरकने से हुए भू-स्ख्लन के चलते घंटों वाहनों की आवाजाही ठप रही। रात के समय लगातार भू-स्खलन के चलते सडक़ बहाली का कार्य आरंभ नहीं हो सका। लिहाजा रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने यहां कार्यरत हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही कंपनी की मदद से मशीनरी लगाकर सडक को यातायात हेतु बहाल किया। इसके बाद यहां फंसे सरकारी व निजी बसों समेत अन्य वाहन रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात होली मार्ग पर चोली पुल के पास अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया।

इसके चलते बड़ी-बड़ी चट्टानें सडक़ पर गिरने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रात के समय लगातर मलबा और पत्थर गिरने के चलते सडक़ बहाली का कार्य आरंभ नहीं हो पाया। लिहाजा रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने हाइडो प्रोजेक्ट का कार्य कर रही कंपनी की मशीनरी के साथ मौके पर सडक़ खोलने का कार्य आरंभ किया, लेकिन बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिरी होने के कारण मशीन इसे सडक़ से नहीं हटा सकी। लिहाजा लोक निर्माण विभाग ने यहां गिरी चट्टानों को ब्लास्टिंग कर तोड़ और उसके बाद मशीनरी लगाकर सडक़ से हटाया गया।

पीडब्ल्यूडी ने खोली सडक़

लोक निर्माण विभाग के होली स्थित कनिष्ठ अभियंता हेम राज ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर रात चोली पुल के पास पहाड़ के दरकने से सडक़ पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई थी। रविवार सुबह युद्धस्तर पर कार्य चला दोपहर को सडक़ यातायात के लिए खोल दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक