महिला के पेट पर बैठा कोबरा, सांस रोककर बचाई जान

कोटा। कोटा शहर के नयागांव इलाके के एक मकान में 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस गया। मकान में परिवार के सदस्य सो रहे थे। सांप रेंगता हुआ एक महिला के पेट चढ़कर सोफे के नीचे जा छिपा। जाग होने पर महिला की सांसें अटक गई। महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। सभी नींद से उठकर बाहर आ गए और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। रात भर परिवार के सदस्य डर के मारे सो नहीं सके। सुबह स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने मौके पर जाकर कोबरा को रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
नयागांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका स्क्रैप का काम है। रात 2 बजे दिल्ली से लौटे। परिवार में 8 सदस्य है। सभी कमरे में सो रहे थे। तड़के 3 बजे करीब य फीट लंबा कोबरा सांप कूलर की तरफ से घर में घुस गया। मम्मी सो रही थी। सांप रेंगता हुआ मम्मी के शरीर पर चढ़ गया। शरीर में हलचल होने पर मम्मी की आंख खुली। मम्मी ने सांस रोक ली। सांप रेंगता हुआ सोफे के नीचे चला गया। मम्मी ने सभी को नींद से जगाया। डर के कारण सभी कमरे के बाहर आ गए। कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। उसके बाद परिवार के सदस्य सो नहीं पाए। सुबह गोविंद शर्मा फोन करके बुलाया। गोविंद शर्मा ने बताया खिड़की के पास रखे कूलर की तरफ से सांप कमरे आया। टीवी पीछे जाकर छिप गया। परिवार के सभी सदस्य दहशत में थे। कोबरा को रेस्कयू करने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।
