यूपी के इस जिले में धार्मिक स्थल के पास मिले 18वीं सदी के 11 सिक्के

उत्तरप्रदेश: यूपी के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के ऐजा गांव में एक धार्मिक स्थल के पर ग्रामीणों को चांदी जैसी धातु के 11 सिक्के मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है सिक्के 18वीं सदी के हैं। जानकारों का कहना है कि यह सिक्के रानी विक्टोरिया के कालखंड में प्रचलित थे। इतिहास से जुड़े होने की वजह से इन्हें काफी कीमती माना जाता है। सिक्कतों की कीमत सुनकर सबके होश उड़ गए। एक सिक्के की कीमत 50 हजार रुपये तक हो सकती है।
लोनार थाना क्षेत्र के एजा गांव में एक धार्मिक स्थल है। शुक्रवार को इसके पास किसी ग्रामीण को मिट्टी में दबा हुआ एक सिक्का नजर आया। ग्रामीणों ने लकड़ी की एक खपची से मिट्टी को खोदना शुरू किया तो मिट्टी से एक-एक कर 11 सिक्के निकल आए। लोनार थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि सिक्के 18वीं सदी के अलग-अलग वर्षों के हैं। कुछ सिक्के पुलिस को सुपुर्द किए गए। कुछ सिक्के लोग घर भी उठा ले गए थे। जिनकी जानकारी कर सिक्के उनसे जमा करा लिए गए। बाद में सभी सिक्कों को लिखा-पढ़ी में उसी धार्मिक स्थल के पुजारी को सुपुर्द कर दिया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक