शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। पहले दुष्कर्म फिर तेजाब से हमला करना कोई नया मामला नहीं है। इतना ही नहीं, दुष्‍कर्म पीड़‍िता और उसकी बहन पर भी आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने एक पखवाड़ा पूर्व आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
11 मार्च की रात उसने तेजाब फेंकने की घटना का अंजाम दिया। पीड़ि‍ता के अनुसार, उस रात वह अपनी बहन के साथ डॉक्‍टर से दवा लेकर लौट रही थी। आरो‍पित युवक रईस हैदर ने उन पर तेजाब फेंका, इससे उसकी बाजू झुलस गई, जबकि छींटों से बहन के कपड़े जल गए।
मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवती की पड़ोस में रहने वाले युवक रईश हैदर से पांच साल से दोस्ती थी। वर्ष 2020 में शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का झांसा देकर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो युवक ने इन्कार कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित युवती ने फरवरी 2023 में रईश हैदर पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर रईश हैदर पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को एसपी क्राइम रेखा यादव ने दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बहन से घटना की पूरी जानकारी ली और बयान दर्ज किए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक