अल-कबीर पॉलिटेक्निक में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

जमशेदपुर। अल-कबीर पॉलिटेक्निक ने अपने संस्थान के सामाजिक भागीदारी (इंस्टीच्यूट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत 1 सितंबर, 2023 को संध्या 4 बजे संस्थान के सभागार में टेम्पो चालकों के परिवार की महिलाओं के लिए महिला-सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस समारोह का उद्देश्य संस्थान के आसपास की महिलाओं के उत्थान से सम्बंधित था। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने कहा कि पिछले वर्ष टेम्पो चालकों को सम्मानित करने के दौरान उन्होंने यह प्रण लिया था कि जल्द ही वह उनके परिवार को भी आमंत्रित करेंगे। आज इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को आमंत्रित किया है। निकट भविष्य में उनके परिवार के बच्चों को भी शामिल करेंगे।
प्राचार्य ने कहा कि स्त्रियां जो पूरे घर को संभालती हैं, उनकी सेहत का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है। नारी समाज और परिवार की धुरी होती है। अतः उनके विकास से समाज का विकास स्वतः ही हो जाता है। सामाजिक सुधार और स्वास्थ सुधार के लिए महिलाओं को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है। संस्थान के आस पास के दायरे में रहने वाले लोगों को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें यही सन्देश देना है। भविष्य में इन महिलाओं में छिपे हुनर को ध्यान में रखते हुए इच्छुक महिलाओं को सम्बंधित व्यवसाय से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता चांडिल के अंचल अधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण सम्बंधित सरकार की तरफ से कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें जीवन में सफलता के कई मूल मन्त्रों को भी समझाया।
वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, परित्यक्ता पेंशन योजना समेत सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी पाकर सभा में उपस्थित सभी महिलाओं को भारी ख़ुशी हुई एवं इन जानकारियों के लिए अंचल अधिकारी का आभार जताया। श्रीमती पी वीणाशीला राव, व्याख्याता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने स्वास्थ्य और सफाई सम्बंधित कई जानकारियां प्रदान की। साथ ही नारियों की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। श्रीमती चंदना शर्मा, व्याख्याता, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने महिलाओं के शिक्षा और आत्मनिर्भरता सम्बंधित जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से उनकी ज़रूरतों के बारे में जानकारियां हासिल की गयीं जिनको ध्यान में रखते हुए जल्द ही महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ इन महिलाओं के साथ एक कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गयी। धन्यवाद श्रीमती मेहनाज़ आफरीन, व्याख्याता, अंग्रेजी विभाग ने किया। समारोह के आयोजन में हसीबुल हक़, अमजद अली मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद सईद, काशिफ नवेद, सुल्तान आलम अंसारी का सहयोग रहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक