यह प्रदेश की पहली सरकार है, जिसके मंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं: जोशी

राजस्थान | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जयपुर से श्रीगंगानगर जाते समय कुछ देर के लिए चूरू रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ता से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की घटिया सरकार को हटाए बिना भाजपा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तैयारी किए हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोशी का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संभाग के सह प्रभारी श्रवण बगड़ी, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी भी थे।
जोशी ने लाल डायरी मामले की चर्चा करते हुए कहा कि संभवतः यह प्रदेश में पहली सरकार है जिस पर उसके मंत्री ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लाल डायरी में कुछ नहीं है तो मुख्यमंत्री इससे डरे हुए क्यों हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री शर्मा, हेमसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, सत्तार खान, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, जिला मंत्री सुशील लाटा, मंडल महामंत्री राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी, सुनील खटीक, हितेश बाजोरिया, मोहन गढ़वाल, भंवर गुर्जर, मनीष हारित आदि मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक