NRI महिला का पति से चल रहा था विवाद, परिचित ने फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

लुधियाना : पति के साथ चल रहे विवाद का फायदा उठाकर व्यक्ति द्वारा एन.आर.आई महिला से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अमेरिका की रहने वाली है। एन.आर.आई महिला की आरोपी जसमेल सिंह के परिवार के साथ जान-पहचान थी। महिला ने पति के साथ मनमुटाव की बात जसमेल सिंह के साथ सांझा की थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो वह मना करने लगा और उक्त आरोपी ने किसी और महिला से शादी कर ली। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ 29 जून को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डेढ़ महीने बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाए हैं कि आरोपी उससे लाखों रुपए ले चुका है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक