पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हालत नाजुक

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
गांव आसंडा के मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह जन स्वास्थ्य विभाग सोनीपत में कार्यरत था। अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा में स्थित अपने घर आया।
यहां पत्नी 32 वर्षीय संतोष पर लगातार दो गोली चलाई। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही हंसराज की मौत हो गई। जबकि पत्नी संतोष की सासें चल रहीं थीं। उसे लोगों ने संभाला और पीजीआई रोहतक ले गए। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
वारदात में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी वजह से उसने यह वारदात कर डाली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है। जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक