बिहार

पटना नगर निगम द्वारा जीवीपी पॉइंट पर क्रिसमस का किया आयोजन

Bihar: पटना नगर निगम द्वारा शहर के समाप्त हुए जीवीपी पॉइंट पर क्रिसमस का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षदों के नेतृत्व में सभी वार्डों में केक कटिंग किया गया। सभी वार्डों में चयनित जीवीपी पॉइंट पर सफाई कर्मियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों ने मिलकर केक काटा और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा सतत प्रयास कर इस वर्ष कुल 658 जीवीपी को समाप्त किया गया है। वार्ड संख्या-38 के कदमकुऑ जीवीपी प्वाइंट पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य आशीष कुमार सिन्हा,उप नगर आयुक्त रामाशीष तिवारी के द्वारा केक काटा गया।

बताते चलें कि पटना नगर निगम द्वारा पिछले कुछ सालों से शहर के कुड़े- कर्कट वाले जगहों को साफ कर उनपर कचरा फेंकना निषेध किया जा रहा है। इसे हीं जीवीपी पॉइंट की संज्ञा दी गयी है। पीएमसी द्वारा इन GVP स्थलों पर समय- समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना शहरवासियों को जागरूक रखने की एक कवायद है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक