बिहार

भिखारी ठाकुर भोजपुरी सहित देश के लिए अनमोल धरोहर: मंत्री सुरेंद्र राम

छपरा में बनेगा पद्मश्री भिखारी ठाकुर संग्रहालय

छपरा: भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के संग्रहालय का निर्माण बिहार सरकार द्वारा कराया जाएगा। यह जानकरी बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने भिखारी जयन्ती के मौके पर दी। सोमवार को डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दियारा में बिहार सरकार के कला और संस्कृति विभाग द्वारा भिखारी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया था।

पदमश्री भिखारी ठाकुर के पैतृक आवास पर आयोजित जयंती समारोह में कई कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए किया। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार गोपाल राय ने भिखारी ठाकुर स्वरांजलि के रूप में बिदेशिया नाटक का गीत गाया।

श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने बताया कि भोजपुरी शेक्सपियर भिखारी ठाकुर भोजपुरी सहित देश के लिए अनमोल धरोहर हैं। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा भिखारी ठाकुर को लेकर कई तरह के योजना और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भिखारी ठाकुर संग्रहालय बनाने को लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। आपने स्तर से हम लोग ये प्रयासरत हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक