विश्व शांति दिवस का उद्देश्य…

 
संयुक्त राष्ट्र ने मानवता के लिए सभी मतभेदों से ऊपर उठने, शांति के लिए प्रतिबद्ध होने और संस्कृति के निर्माण में योगदान करने के उद्देश्य से विश्व शांति दिवस मनाने का निर्णय लिया था। साल 2001 में 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिन सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का पैगाम भी बहुत से देशों द्वारा दिया जाता है। हमारा देश हमेशा ही शांति और अहिंसा की राह पर चलता आ रहा है। शांति की भावना से भी हमारा देश विश्व गुरु है।
जबकि दूसरे बहुत से देशों में अशांति का माहौल बना रहता है। ऐसे देशों को भारत से शांति की शिक्षा लेनी चाहिए। इस वर्ष इस दिवस का थीम ‘शांति के लिए कार्रवाई, वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा’ है। इसका आह्वान यह है कि यह शांति को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी को पहचानता है।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachalrn


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक