घर में सुख-समृद्धि लाएंगे तुलसी के ये उपाय

 हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। जिस घर में तुलसी होती है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। वास्तु के अनुसार रोजाना तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इनमें से कोई एक उपाय करने से भी घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
तुलसी का चमत्कारी उपाय
1. तुलसी के 11 पत्ते तोड़कर धो लें। इसके बाद इस तुलसी के पत्ते पर सरसों के तेल में सिन्दूर मिलाकर राम का नाम लिखें। इसके बाद इस पत्ते की माला बनाकर हनुमानजी को चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमान जी मन की इच्छा पूरी करते हैं।
2.अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो अपने पर्स या तिजोरी में तुलसी के पत्ते लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है और परिवार समृद्ध होता है।
3. अगर आपके घर में है तो तुलसी के चार-पांच पत्ते तोड़कर साफ कर लें। इसके बाद एक पीतल के लोटे में पानी भरें और उसमें ये तुलसी के पत्ते डाल दें। इसे कुछ मिनट के लिए मंदिर में रखें और फिर इस जल को घर के मुख्य दरवाजे और अन्य जगहों पर छिड़क दें।
4.अगर आप सौभाग्य चाहते हैं तो आटे का दीपक बनाएं। इसमें घी और चुटकी भर हल्दी मिलाएं और शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक