मंदिर के पुजारी की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा। ओडिशा पुलिस ने कोरापुट जिले में एक मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोप में रविवार को दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक रमेश चंद्र त्रिपाठी (73) आठ नवंबर को यहां बूढ़ी ठकुरानी मंदिर के पास अपने घर में मृत पाए गए थे।

पुलिस ने कहा कि चूंकि त्रिपाठी अकेले रहते थे, जानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका कीमती सामान लूटने की योजना बनाई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा: ‘‘ जब गिरोह के सदस्य त्रिपाठी को लूटने के लिए उनके घर में घुसे, तो वह मदद के लिए चिल्लाए। उन्हें चुप कराने के लिए आरोपियों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर भी बांध दिए। पुजारी की मौत दम घुटने से हुई। ’’
नायक ने बताया कि पुजारी की हत्या करने के बाद आरोपियों ने अलमारी और संदूक को तोड़ दिया और सारे पैसे और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।