विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर FIR दर्ज

करौली। करौली हिंडौन सिटी में दौसा जिले के सलेमपुर थाना इलाके के रतनपुरा निवासी एक विवाहिता के मंगलवार को फांसी लगाकर मौत के मामले में पीहर पक्ष ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पीहर पक्ष की शिकायत पर सलेमपुर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराया। थाने के हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह ने बताया मृतका रतनपुरा निवासी गजना जाटव(30) पत्नी अरुण जाटव है। उन्होंने बताया मृतका के गले में फंदे का निशान बना है। जिसके कारण उसकी मौत फांसी लगाने के कारण हुई है।
इधर मृतका के भाई टोडाभीम के जोल निवासी संजय जाटव और कारा ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसकी बहन जगना की शादी रतनपुरा निवासी अरुण जाटव से हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रहा था। मृतका का शव सुबह करीब 6 बजे ससुराल पक्ष के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जिसमें मृतका का पति अरुण, सास सहित काफी लोग मौजूद थे। वही महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मृतका के पीहर पक्ष को दी गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में पीहर पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना में ससुराल पक्ष पर कई आरोप लगाए। इस दौरान तनाव का माहौल बन गया। हालांकि दोनों पक्षों के कुछ लोगो ने मामला शांत कराया। फिलहाल महिला का शव मोर्चरी में रखा हुआ है। वहीं पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल ज्यूरिष्ट को तहरीर दी है। मृतका की कोई संतान नही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक