नवरात्रि की थाली को स्पेशल बनाएंगे ये गुजराती व्यंजन, ट्राई करें ये रेसिपीज

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप कहा जाता है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिन पूजा-अर्चना की जाती है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और मन की शांति के लिए उपवास भी रखा जाता है। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं, जिसे सिर्फ उपवास के दौरान ही खाया जाता है।

हालांकि, इस दौरान किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने का अलग ही मजा होता है। मगर जब बात गुजरात की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। गुजरात एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आप गुजराती फूड थाली में जरूर शामिल करें।
जी हां, गुजरात की कुछ डिशेज, सिर्फ गुजरातियों की ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली पसंद है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं गुजरात के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी नवरात्रि की थाली में शामिल कर सकते हैं।
सेव खमानी
अगर आप खिचड़ी खाकर बोर हो गई हैं या कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो गुजरात की फेमस डिश सेव खमानी तैयार कर सकते हैं। जी हां, सेव खमनी चना दाल से बनाई जाती है, जिसे 4-5 घंटे तक पानी में भिगोया जाता है। गुजरातियों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। खमनी बनाने के लिए मसालेदार और नमकीन सेव का उपयोग किया जाता है। मगर आप फलाहारी वाला खाना बनाना चाहते हैं, तो इसमें मसाले या सामग्रियों को अपने हिसाब से डाल सकते हैं।
खांडवी
ढोकला की तरह ही खांडवी को भी एक स्नैक्स या साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है। गुजराती डिशेज में बेसन का इस्तेमाल काफी अधिक किया जाता है। खांडवी को भी बेसन की मदद से बनाया जाता है। इसके उपर नारियल को कसकर गार्निश किया जाता है, जिससे इसका लुक व टेस्ट काफी अधिक बढ़ जाता है।
मगर व्रत के लिए खांडवी को बहुत अलग तरीके से तैयार किया जाता है, इसके लिए आपको बस फलाहारी वाली सामग्री का इस्तेमाल करना होगा।
बासुंदी
जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो घर में मिठाई जरूर बनाई जाती है। ऐसे में व्रत में आप फेमस गुजराती बासुंदी बना सकती हैं। बासुंदी बनाते हुए दूध, चीनी के साथ-साथ इलायची, बादाम, केसर, पिस्ता आदि डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद गजब का आता है। यह खाने में रबड़ी जैसी लगती है। अगर आप बासुंदी को नहीं बनाना चाहते, तो दूध की ड्रिंक बनाकर सर्व कर सकते हैं।
फाफड़ा
फाफड़ा गुजरात का फेमस और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे बेसन, अजवाइन और काली मिर्च के साथ बनाया जाता है। गुजरात में फाफड़ा नाश्ते में खाया जाता है, वो भी जलेबी के साथ….हां, हमें पता है आपको मीठा और नमकीन का कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग सकता है।