Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड, IMD ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत अधिकतम तापमान से पांच डिग्री कम है। भारत मौसमविज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली के मौसम पर भी अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भीषण ठंड के साथ घना कोहरा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट जारी करते हुए एक राहत भरी खबर भी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 जनवरी को दिल्ली में भीषण ठंड रहेगी और तापमान नीचे जाने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 23 जनवरी से दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलना शुरू होगी और 27 जनवरी तक राहत रहने की संभावना है। ऐसे में जानकारी आई है कि 23 जनवरी से दिल्ली का न्यूनतम तापमान ऊपर जाना शुरू हो जाएगा और लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिल जाएगी। हालांकि, इस दौरान कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को भी इसी तरह की ठंड जारी रहेगी। मगंलवार से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक चला जाएगा। इस दौरान लोगों को कोहरे और ठंड दोनों से राहत मिल जाएगी। कोहरे का असर दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 11 रेलगाड़ियां रविवार को चार घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम कार्यालय ने 22 जनवरी को घने कोहरे और ठंड का पूर्वानुमान लगाया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक