उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री धामी से मिलने पर रोका

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक निजी कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक निजी अखबार के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने लामाचौड़ गए थे।

मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से वापस लौट रहे थे। इसी समय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने हेलीपैड के अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई। इसके बाद हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा से पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी नाराजगी को जाहिर की और भविष्य में दोबारा से ऐसी पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर भी अपनी बात कही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक