कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद अविनाश पाण्डेय को बनाए जाने पर कांग्रेसी चहके

मिर्जापुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद अविनाश पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर मिर्जापुर जिले में कांग्रेस जनों में खूशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटी एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर खूशी में झूम उठे कांग्रेसी। पाण्डेय के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा है कि पाण्डेय को यूपी प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसियों को मजबूती मिलेगी। क्योंकि वह संगठनात्मक संरचना एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिस्थितियों से बख़ूबी परचित है इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई होगा श्री चौधरी ने कहा कि पाण्डेय हमारे लोकसभा चुनाव में भरपूर और सघन सहयोग किया था सोनभद्र के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं और पूर्व प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सही उत्तराधिकारी सावित होगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण दूबे कंचनीय ने कहा है कि पाण्डेय उत्तर प्रदेश से भली-भांति परिचित हैं क्योंकि वह यूपी के दो बार सह प्रभारी रहे हैं, यूपी के प्रत्येक जिलों एवं महत्वपूर्ण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भली-भांति परिचित भी है। दूबे ने कहा कि पाण्डेय वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर सर्वप्रथम केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनकर आये थे उसके बाद कई बार मिर्जापुर जिले में कई कार्यक्रमो में महिमा मंडित कर चुके हैं, 2005 में लालगंज में हमारे दादा स्वतंत्रता सेनानी स्व शिवमूर्ति दूबे जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद डा रत्नाकर पाण्डेय ने किया था।

2002 से 2009 तक पाण्डेय मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र चुनाव में सह प्रभारी के रूप में भागीदारी किया था दूबे उनके प्रभारी बनाए जाने पर लालगंज में मिठाईयां बांटी और खूशी का इजहार किया है। जिला पंचायत सदस्य एवं पीसीसी सदस्य शिव शंकर चौबे ने भी पाण्डेय के प्रभारी बनाए जाने पर प्रशन्नता ब्यक्त करते हुए बधाई दी है। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता राजधर दूबे ने कहा कि पाण्डेय यूपी के साथ साथ मिर्जापुर जिले से भली-भांति परिचित हैं ऐसे ब्यक्ति को प्रभारी बनाए जाने पर यूपी में कांग्रेस मजबूत होगी। पाण्डेय को बधाई देने वाले में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय, राजधर दूबे जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा शिव कुमार सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, इण्टक के राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्ण त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय,पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस मीडिया प्रभारी छोटे खान, पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य जनार्दन प्रसाद पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के नेता संतोष कुमार यादव, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के जिला अध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, कोन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक गांधी,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव इश्तियाक अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष दूबे, मंझवा से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम धर उपाध्याय, अनुज मिश्र, लालगंज से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम कृपाल मौर्य, ओम प्रकाश पाठक बऊ, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमर नाथ पांडेय, पीसीसी सदस्य अर्चना चौबे, एन एस यू आइ के प्रदेश सचिव अवनीश दूबे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा शहाबुद्दीन खान, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संजय दूबे, सभासद राम सिंह यादव, जिला युवक कांग्रेस के महासचिव प्रद्युम्न तिवारी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल, मझवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्याय राजन, जिला कांग्रेस एस सी विभाग जिला अध्यक्ष अशोक धरकार, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव छविराज पाल, सेराज अहमद, लालगंज के वरिष्ठ नेता डा सुरेश कुमार दूबे, बसंत लाल जैसल, राजगढ़ से सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश दूबे, उत्तर प्रदेश के के सी सचिव राकेश दंत त्रिपाठी एडवोकेट, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एडवोकेट कमलेश दूबे, आदि ने पाण्डेय के यूपी प्रभारी बनाए जाने पर खुशियां मनाई और बधाईयां दी है।