Uncategorized

बुध उदय का किन राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

बुध उदय  :समय समय पर ग्रह की स्थिति बदलती है और ग्रह की चाल भी बदलती है। इन सबका सीधा प्रभाव हमारे जीवन और व्यक्तित्व पर पड़ता है। बुध धन, व्यापार, भाषा और संचार का स्वामी है। प्रतिकूल बुध आर्थिक हानि और वाणी संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। 27 दिसंबर 2023 को बुध वृश्चिक राशि में उदय होगा। इसका कुछ राशियों पर सुखद प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में ग्रहों की चाल में अहम बदलाव होंगे। तो जानिये किन राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव :

सिंह: बुध का उदय सिंह राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। साल 2024 में इन लोगों को वाहन और धन का सुख मिल सकता है। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी माता से सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। बिजनेसमैन को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

कर्क: बुध का उदय कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। संतान पक्ष में उन्नति हो सकती है। पदोन्नति के योग हैं. छात्रों को अपनी पसंद के संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी और आप खूब बचत भी कर पाएंगे। आपका बढ़ा हुआ साहस और पराक्रम आपको एक के बाद एक सफलताएं दिलाएगा। वाणी के बल पर कार्य बनेंगे।

तुला: बुध के उदय होने से तुला राशि वालों को कई तरह से लाभ होगा। अचानक धन लाभ होगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे. आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा. परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। व्यापारियों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. वाणी और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से बहुत अच्छा रहेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक