CG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़

खपरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के ग्राम कुम्हारी में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला एवं संगोष्ठी कार्यक्रम साय में शामिल हुए।मुख्यमंत्री साय ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ कार्यक्रम में अपना सम्बोधन प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ विगत 13 वर्षों से कृषि के क्षेत्र में अलख जगाए हुए किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

हमारे यहां के किसान नए तकनीक से उत्पादन बढ़ा रहे हैं। साय ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ भी कृषि के क्षेत्र आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी लगातार किसानों की आवाज़ उठाते रहे। उन्होंने ही पहली बार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया ताकि किसानों को ज्यादा ब्याज दर पर कर्ज न लेना पड़े। अटल जी की सरकार ने ही फसल बीमा योजना का सरलीकरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पहले हजारों की संख्या में प्रदेश के किसान बिजली के द्वारा पम्प से खेतों में पानी पहुंचाने का काम करते थे, 15 साल की हमारी सरकार में यह संख्या लाखों में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, किसानों का भला हो इसलिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जिसका लाभ हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक