
मुंबई : मनोज बाजपेयी ने एक छोटी सी जगह से आकर एक्टिंग की दुनिया में खास मुकाम हासिल किया है। छोटे पर्दे से करिअर की शुरुआत करने वाले मनोज ने बाद में बड़े पर्दे पर भी झंडे गाड़ दिए। इन दिनों वे डिजिटल प्लेटफॉर्म OTT पर भी छाए हुए हैं। हर कोई उनकी अभिनय क्षमता का लोहा मान चुका है। आज सोमवार (1 जनवरी) को मनोज ने अपना ऐसा रूप दिखाया जिसे देख फैंस उन पर और फिदा हो गए। मनोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

View this post on Instagram
उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया। यह टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। मनोज ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “न्यू ईयर न्यू मी! देखो डिलिशियस सूप का मेरी बॉडी पर असर। एक दम किलर लुक है न?” तस्वीर में अभिनेता को शर्टलेस दिखाया गया है। वे कॉन्फिडेंस से अपने गढ़े हुए एब्स दिखा रहे हैं।
साथ ही उनके चेहरे पर एक इंटेंस एक्सप्रेशन भी है। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “छुपे रुस्तम।” कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सराहना करते हुए कहा, “आग लगा दी अपने इंटरनेट पे।” फैंस मनोज के सिक्स पैक एब्स लुक पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।