Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशजरा हटकेभारतराज्यवीडियो

खाना बनाते हुए शख्स ने दिखाई ऐसी कला कि, देखें वीडियो

नई दिल्ली। खाना बनाने को एक कला माना जाता है। किसी आर्ट को बनाने में जिस तरह से सावधानियों को बरतना जरूरी है, उसी तरह खाना बनाने के दौरान भी सावधानियों की जरूरत होती है। मगर जैसे ही ध्यान हटा खाने के स्वाद बिगड़ सकता है। रसोई के दौरान ध्यान के भटकने से कई परेशानियां भी खड़ी हो जाकी हैं। इसी तरह की घटनाओं से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खाना बनाने के लिए उस व्यक्ति ने तंबू जला दिया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति एक पाक विशेषज्ञ की तरह खाना पकाने की तैयारी करता है। वह चूल्हे पर एक बड़ा बर्तन रखता है और खाना पकाने लगता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बड़े से पैन में सारी सामग्री पक चुकी है। इसी क्रम में वह दूसरे चूल्हे पर एक छोटे बर्तन में तेल डालकर उसे गर्म करता है। ऐसा मालूम होता है कि वह व्यक्ति तड़का लगाने वाला है। वह चूल्हे से बर्तन को उठाता है और बड़े से पैन में डाल देता है। इस दौरान पैन से जोरदार आग की लपटें निकल पड़ती हैं।

 

जैसे ही आग लगती है वह व्यक्ति डर जाता है और बर्तन को पैन में गिरा कर भाग जाता है। इस दौरान पैन से निकली आग की लपटें इतनी जोरदार थी कि जिससे ऊपर का तम्बू भी जल गया। अंत में आदमी धीरे-धीरे पैन के पास पहुंचता है। मगर इस दौरान नुकसान हो चुका होता है। इसी बीच ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई आप आग लगाने का जॉब कर लो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये है देगी मिर्च का असली तड़का अंग-अंग के साथ टेंट भी फड़का।” इस वीडियो पर फिलहाल एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक