भारतराज्यहरियाणा

मंडी में आढ़तियों की हड़ताल का असर

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में एडवांस मार्केट फीस जमा करने के फरमान के बाद लामबंद आढ़तियों ने मंडियों में हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल का व्यापक असर सब्जी व फलों के दाम पर देखने को मिला है। कुरुक्षेत्र जिले की बात करें तो यहां दाम करीब चार गुना तक बढ़ चुका है। लोगों की थाली से सब्जी गायब हो गई हैं। इस हड़ताल से आमजन व मंडियों में रेहड़ी लगाने वाले काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि आढ़ती मनमानी कर रहे हैं। सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले वाले विनीत सैनी ने कहा कि मंडी में सब्जी का बड़े स्तर पर काम करने वाले व्यापारियों की तरफ से सब्जी मंडी का गेट बंद कर दिया गया था।

जिसके चलते उनकी आज की रोजी-रोटी मर गयी हैं। वहीं सब्जी बेचने के लिए आए किसान सीताराम और नरेश ने कहा मशरूम और मटर जैसी कई सब्जियां हैं, जिनको रोज के रोज तोड़ा जाता है व बेचा जाता है। उन्होंने भी सब्जी व्यापारियों पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी पवन कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी में हड़ताल होने की वजह से सब्जी के दाम भी चार गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। आढ़ती जगदीश ने कहा कि मार्केट फीस बढ़ोतरी की वजह से हरियाणा की सभी सब्जी मंडिया बंद हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक