नीलकंठ महादेव-लीगं नारायण ने किया शाही स्नान

कुल्लू: बारां के नीलकंठ महादेव और लेगण के नारायण मणिकर्ण तालाब में शाही स्नान कर मंदिर लौट आये हैं. बारां के नीलकंठ महादेव ने 16 साल बाद और लेगण के नारायण ने 42 साल बाद शाही स्नान किया. दोनों आराध्य देव आठ दिन की यात्रा के बाद आज मणिकर्ण में पवित्र स्नान कर अपने मंदिर पहुंचे। देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों देवलू और कारकुन मौजूद रहे। देवताओं की यह यात्रा 9 नवंबर को विधि-विधान से शुरू हुई थी। 9 नवंबर को देवलू और कारकून बंदरोल, 10 को भुंतर और 12 को सुमा रोपा देवताओं के साथ रहे। 13 को शाही स्नान करने के बाद देवता 14 नवंबर को शत नाला, 15 को बंदरोल और आज 16 नवंबर को देवालय पहुंचे।

इस मौके पर कारदार सुभाष ठाकुर और पुजारी सुरेश शर्मा ने बताया कि देव के आदेश का पालन करते हुए देव विधि विधान के तहत 9 नवंबर को मंदिर से मणिकर्ण के लिए प्रस्थान किया था। बारां के नीलकंठ महादेव ने 16 साल बाद और लेगण के नारायण ने 42 साल बाद शाही स्नान किया. मणिकर्ण में शाही स्नान के बाद देवता मंदिर लौट आए हैं। शुक्रवार को मंदिर में देव विधि की जाएगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक